पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत पर कसबा प्रखंड में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां खिलाईं। समर्थकों के बीच बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। कई कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर डॉ. यादव को माला पहनाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। जीत की खुशी जाहिर करने वालों में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राजू प्रसाद साह, भाजपा नगर के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र साह, भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह, पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार विश्वास, मंडल महामंत्री अनिल कुमार चौरसिया, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सीमा मांझी, संजीव कुमार मांझी, महिला मोर्चा अध्यक्ष स...