Purnia News: डेंगराह पुल के समीप महानंदा नदी में मिला किशनगंज के युवक का शव
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के डेंगराहा पुल के समीप महानंदा नदी में सोमवार को एक युवक का शव मिला। नदी में शव होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान किशनगंज जिले के दौला निवासी मो. यासीन के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव महानंदा नदी में बहते हुए डेंगराह पुल के समीप पहुंचा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.