पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र में पशु तस्करी की आशंका के बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 मवेशियों से लदे एक डीसीएम वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मवेशियों में दो बड़ी भैंस, 19 भैंस के बच्चे और नौ गाय शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार जलालगढ़ पुलिस मंगलवार की संध्या गश्ती पर थी। इसी दौरान रात करीब आठ बजे दनसार पुल के समीप एक डीसीएम वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 30 मवेशी लदे मिले। इसके बाद पुलिस ने मवेशियों से लदे डीसीएम वाहन को जब्त कर लिया और उस पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर जलालगढ़ थाना लाया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुपौल जिले के किशनपुर बाजार ...