पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में शुक्रवार को आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 'सबका सम्मान-जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित कुल 33 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल, प्रखंड और विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी स...