Purnia News: डीएम ने सुनीं 32 लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में सोमवार को आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत डीएम अंशुल कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सबका सम्मान, जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई के समानांतर अनुमंडल, प्रखंड और विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.