Purnia News: डीएम को सौंपा दिया आवेदन, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वरोजगार कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिला दुकानदारों ने प्रखंड कार्यालय के एक कर्मी पर अवैध वसूली और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में महिलाओं ने जिला पदाधिकारी को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में मंजू टुड्डू, बिजली देवी, रूपा कुमारी, मीणा देवी, मुन्नी देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, निर्मला देवी, अनोखी देवी और सविता देवी सहित कई महिला दुकानदार शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि सरकार की स्वरोजगार योजना के तहत उन्हें प्रखंड परिसर में दुकानें आवंटित की गई थीं और वे नियमित रूप से निर्धारित मासिक किराया प्रखंड कार्यालय में जमा करती हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.