Purnia News: डिमिया छतरजान में आज लगेगा विशेष राशन कार्ड सुधार शिविर
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। राशन कार्डधारकों और नए आवेदकों की सुविधा के लिए बुधवार को पैक्स कार्यालय डिमिया छतरजान दीवानगंज में विशेष राशन कार्ड सुधार अभियान शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पैक्स अध्यक्ष रूपेश यादव ने बताया कि शिविर में राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने, नाम हटाने, नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने तथा पता, मोबाइल नंबर और नाम की स्पेलिंग में सुधार सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि राशन कार्ड से संबंधित समस्या या नए आवेदन के लिए आवश्यक कागजात के साथ शिविर में पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.