Purnia News: डायल-112 के जवानों की ड्यूटी और मानसिक स्वास्थ्य पर उठे सवाल
पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। किशनगंज में डायल-112 में तैनात कांस्टेबल समीर कुमार की गोली लगने से मौत की घटना के बाद पुलिसकर्मियों की कार्यशैली, ड्यूटी के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्णिया सिविल सोसायटी ने इस घटना के मद्देनजर बिहार के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर डायल-112 के जवानों की ड्यूटी व्यवस्था में सुधार और उनके लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। सोसायटी ने आठ घंटे की ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश, लगातार रात्रि ड्यूटी के बाद विश्राम, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, पारिवारिक अवकाश और बैरकों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। पूर्णिया सिविल सोसायटी के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार सिंह ने 13 अक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.