पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहना टोल में डायल 112 पुलिस की गाड़ी पर हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात छापेमारी कर मोहना टोल निवासी सोनू मुनि को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने बताया कि चार सितंबर को मोहना टोल में डायल 112 पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया था। इस दौरान पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुलिस पर हमला में पांच और आरोपित गिरफ्तार बताया गया कि मोहना टोल निवासी आदित्य ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ...