पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ स्थित एसआरएसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट से निकलने वाले मिट्टीनुमा डस्ट के परिवहन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इस पदार्थ को कुछ लोग मिट्टी के विकल्प के रूप में गड्ढों को भरने में इस्तेमाल कर रहे हैं और ट्रैक्टरों के माध्यम से विभिन्न स्थानों तक ले जाया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों का दावा है कि खुले डाले वाले ट्रैक्टरों से डस्ट को जलालगढ़ बाजार से होकर ले जाने के दौरान कुछ पदार्थ सड़क पर गिर जाता है। सड़क पर पड़ा डस्ट सूखने के बाद वाहनों की आवाजाही से उड़ने लगता है, जिससे आसपास के लोगों और दुकानदारों को धूल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि डस्ट उड़ने से लोगों की आंखों पर भी प्रतिकूल असर पड़ र...