पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि सीधे लाभुकों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। बनमनखी प्रखंड के 230164 लाभुकों के खाते में 2 करोड़ 65 लाख 27900 की राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गयी। बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा 10 जुलाई को मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन, लक्ष्मी बाई पेंशन एवं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेजी गयी है। बनमनखी प्रखंड के 3247 दिव्यांग,3036 लक्ष्मीबाई एवं 16881 मुख्यमंत्री वृद्ध जन योजना के लाभुकों के खाते में राशि भेजी गयी है। यह भी पढ़ें- साढ़े तीन लाख लाभार्थियों के खाते में भेजी गई 42.50 करोड़ रुपये की राशि उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार एक-एक व्यक्तियों का ध्...