Purnia News: डगरूआ व सदन थाना क्षेत्रों में छापेमारी
पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: पूर्णिया। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा ड्रोन तकनीक की सहायता से डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एवं सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर अवैध चुलाई शराब निर्माण से संबंधित गतिविधियों का पता लगाया गया। कार्रवाई के क्रम में भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़-महुआ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ड्रोन की मदद से गंडक नदी किनारे जफराबाद दियारा उत्पाद विभाग की टीम की छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.