Purnia News: डगरूआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार एवं थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से आगामी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया पर निगरानी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.