Purnia News: ठाकुरबाड़ी से निकली भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस्कॉन सेंटर पूर्णिया की ओर से 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और भक्ति का भाव रहा। यह रथयात्रा का शुभारंभ शहर के रजनी चौक के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से किया गया। यहां इसे लेकर सुबह से तैयारी चल रही थी। खासकर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाएं इस जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुई। नारियल फोड़कर रथ यात्रा की शुरूआत की गई। रथ यात्रा में आगे आगे श्रद्धालुओं की कतार भगवान जगन्नाथ के रथ के रस्सी को खींचने में लगे हुए थे। भगवान की रस्सी खींचने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उमंग और उत्साह रहा। यह रथयात्रा ठाकुरबाड़ी से निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.