Purnia News: ट्रैक्टर पलटने के बाद 70 बोरा यूरिया जब्त, चालक गिरफ्तार
पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। प्रखंड के चरैया पंचायत स्थित चरैया पुल के समीप उर्वरक लदा एक ट्रैक्टर पलटने के बाद कृषि विभाग ने जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर लदे 70 बोरा यूरिया खाद जब्त किए गए। खाद से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कृषि विभाग ने चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं एसडीएम से सूचना मिली कि चरैया पंचायत के समीप उर्वरक लदा ट्रैक्टर पलट गया है। सूचना मिलते ही वे कृषि समन्वयक संजीव सुमन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर नंबर बीआर 11 जीडी 7457 पर यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.