Purnia News: ट्रेन की चपेट में आने से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत
पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर नहर पुल के समीप गुरुवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान चम्पानगर थाना क्षेत्र की जगनी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित सौराहा गांव निवासी दिपन राम के 40 वर्षीय पुत्र बबलू राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बबलू राम काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। गुरुवार की शाम वह घर से घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोकुलपुर नहर पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.