Purnia News: ट्रक पर लदे जेसीबी के संपर्क में आया हाईटेंशन तार, बाल-बाल बची महिलाएं
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के गीतानगर वार्ड संख्या 9 में सोमवार की शाम गांव के पास ही कंट्रक्शन लाइन की कंपनी के द्वारा प्लांट के मुख्य गेट पर ट्रक पर लदा जेसीबी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना ने विद्युत लाइन के नीचे से भारी मशीनरी ले जाने के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। हादसे में दो महिलाएं भी तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम करीब सात बजे ट्रक पर जेसीबी लादकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के समीप 11 हजार वोल्ट का तार जेसीबी के संपर्क में आ गया और टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। तार गिरने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.