Purnia News: ट्रक की टक्कर से बिजली पोल टूटा, तार गिरने से मची अफरातफरी
पूर्णिया, सितम्बर 21 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर के सर्वोदय आश्रम चौक पर शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इसके साथ ही विद्युत प्रवाहित तार भी जमीन पर गिर पड़ा। तार गिरते ही चौक पर अफरातफरी मच गयी। हालांकि, संयोग से विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। बिजली पोल टूटने के कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सर्वोदय आश्रम चौक पर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि व्यस्त चौक पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हंगामे की सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक सुभाष कुमार पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.