Purnia News: टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित नेहरू चौक के समीप बुधवार को टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद उस्मान और उनकी 45 वर्षीय पत्नी रुखसाना खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दंपति एक छोटे बच्चे के साथ बाइक से मोगलिया पुरंदाहा स्थित रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नेहरू चौक से बड़हारा जाने वाली सड़क पर भवानीपुर की ओर से आ रही एक टोटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.