Purnia News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट: पिपरा ने मधुबन को 20 रनों से हराया
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर स्थित ठाकुर विश्वविद्यालय मैदान में सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मुकाबले में पिपरा की टीम ने बादल इलेवन मधुबन को 20 रनों से हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा राजद के प्रदेश महासचिव सोना पासवान और संजीव यादव ने किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पिपरा के कप्तान इकबाल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पिपरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 216 रन बनाए। टीम की ओर से माही शेख ने 50 रन, बिट्टू विराट ने 44 रन, राहुल हेलीकॉप्टर ने 30 रन और भवेश पोलार्ड ने 30 रन का योगदान दिया। बादल इलेवन मधुबन की ओर से अशफाक ने तीन विकेट लिए। 217 रनों के लक्ष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.