पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में शनिवार को रमेश चन्द्र मिश्र मेमोरियल स्कूल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का तीसरा सत्र शुरू हुआ। भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबले में जेएनवी कटिहार ने एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्णिया को सात विकेट से हराया। समारोह में मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों के साथ स्वर्गीय रमेश चन्द्र मिश्रजी को पुष्पांजलि अर्पित की। सी.के. झा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि का दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। अपने संबोधन में लेशी सिंह ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास...