Purnia News: टड़िया पिपरा घाट पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव
पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: बायसी/डगरुआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के टड़िया पिपरा घाट पर रविवार की शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के मीनापुर पंचायत अंतर्गत ठाठोल गांव निवासी रतन किस्कू (50) पिता सुपल किस्कू के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस संबंध में डगरूआ थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.