पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति द्वारा आयोजित 43वीं फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को झील टोला फुटबॉल मैदान बाघमारा में किया गया। यह भी पढ़ें- भंडरा की रिझरेन टीम बनी विजेताआयोजन का उद्घाटन 15 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व पर बल दिया। अपने संबोधन में महापौर विभा कुमारी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि युवा समिति वर्षों से खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय कार्य कर रही है।खिलाड़ियों के लिए संदेश महापौर ने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। जीत मिल...