Purnia News: झाड़ियों से तीन लीटर विदेशी शराब बरामद
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र की बेलारिकावगंज पंचायत स्थित बालू घाट चौक के समीप चंद्रशेखर यादव के गोदाम के पीछे झाड़ियों में की गई। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान जंगलनुमा क्षेत्र से तीन लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि मौके पर कोई तस्कर या आरोपी नहीं मिला। शराब बरामदगी के बाद केनगर थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: 10 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.