पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार देर रात और रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या खड़ी कर दी। करीब 6 मिलीमीटर बारिश के बाद शहर की कई गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में नालों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो गया। हालात ऐसे बने कि कई जगहों पर सड़कें छोटी नदियों जैसी दिखाई देने लगीं। जलजमाव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शहर के डालर हाउस चौक, श्रीनगर हाता, प्रभात कॉलोनी, हनुमान नगर, जनता चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, पॉलीटेक्नि...