Purnia News: झमाझम : 60 मिलीमीटर बारिश, जलजमाव से दिक्कत
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को सुबह और शाम में झमाझम बरसात होने से शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार देर रात एवं मंगलवार सुबह और शाम में तेज हवा बहने के साथ साथ मूसलाधार बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक 60 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के साथ ही शहर के गली मोहल्ले में जल जमाव के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के कई गली मोहल्ले में नाला नहीं होने से लोगों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ता है। खासकर छोटे छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। शहर के डालर हाउस चौक, श्रीनगर हाता, प्रभात कालोनी, हनुमान नगर, जनता चौक, प्रोफेसर कालोनी, पोलीटेक्निक चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.