Purnia News: झपट्टामारने के दौरान बाइक से गिरा बुजुर्ग, रेफर
पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र में शनिवार को एनएच-27 स्थित राधानगर के समीप अज्ञात झपट्टामार अपराधियों ने चलती मोटरसाइकिल पर सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मोबाइल छीनने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया। घायल की पहचान अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेंगापुर गांव निवासी मो. मौलवी रफीक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे अपराधियों की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.