Purnia News: झंडा चौक: 14 अगस्त की आधी रात में झंडोत्तोलन
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित ऐतिहासिक झंडा चौक पर स्वतंत्रता की वह भावना एक अद्भुत परंपरा के रूप में जीवित है। समाजसेवी अनिल चौधरी एवं स्थानीय अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक बताते हैं कि यहां 14 अगस्त की रात 12: 01 मिनट पर झंडोतोलन किया जाता है। यहां स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले रात्री में हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अपने घरों से निकलकर झंडा चौक पहुंचते हैं। यहां हजारों लोगों की मौजूदगी में रात्री 12:01 में तिरंगा फहराया जाता है। यह परंपरा 1947 से ही चली आ रही है। हर साल यहां 14 अगस्त की मध्य रात्रि में लोग जुटते हैं और ध्वजारोहण करते हैं। यह भी पढ़ें- वन्दे मातरम् गीत का सामूहिक गायन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हर घर तिरंगा अभियान : वरिष्ठ ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.