पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। जानकीनगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाजार स्थित किराये के मकान में हुए जेवरात चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में मधेपुरा जिले के एक स्वर्ण व्यवसायी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 7 जुलाई को झालीघाट निवासी विनोद प्रसाद यादव ने जानकीनगर थाना में आवेदन देकर बताया था कि चोपड़ा बाजार स्थित उनके किराये के घर में पलंग के बॉक्स में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई है। आवेदन के आधार पर जानकीनगर थाना कांड संख्या 218/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर...