Purnia News: जेल में कैदियों ने सीखी रबी सब्जियों की वैज्ञानिक खेती
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जेल में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ की ओर से पहल की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र की उद्यान वैज्ञानिक डॉ. संगीता मेहता ने पूर्णिया कारा में कैदियों को रबी मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियों की वैज्ञानिक खेती और गुणवत्तापूर्ण बिचड़ा तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैदियों को सब्जियों की खेती से लेकर प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। डॉ. संगीता मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण में जेल में बंद कुछ ऐसे कैदी भी शामिल थे, जिन्हें खेती-किसानी में पहले से रुचि है। उन्हें रबी मौसम में होने वाली विभिन्न सब्जियों के लिए गुणवत्तापूर्ण बिचड़ा तैयार करने की विधि, उचित देखभाल और बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी तकनीक की जानकारी दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.