Purnia News: जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ : दो पहिया वाहन और नकदी सहित सात लोग गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। पुलिस ने जुआ माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में रौटा थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार की शाम रौटा बाजार छोटी पंदरपुर स्थित एक निजी मकान में अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से नगद 69870 रुपये, छह मोटरसाइकिल, पाँच मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस की जानकारी बायसी एसडीपीओ ने रौटा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रौटा थाने के रौटा बाजार से कुछ ही दूरी पर एक निजी मकान में जुआ का अड्डा चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवेद आलम व रमेश गुप्ता दोनों मिलकर आर्थिक लाभ के लिए अवैध रूप से जुआ का काम कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.