पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। जी राम जी योजना के तहत अब विद्यालय में अतिरिक्त भवन के साथ-साथ चहारदीवारी एवं शौचालय सहित दूसरी चीजों का निर्माण हो सकेगा‌। बीते एक जुलाई से मनरेगा से जी राम जी में तब्दील योजना में 20 तरह की नई योजनाओं को भी जगह दिया गया है। जिसमें समुदाय उपयोग के लिए प्रशिक्षण सह कौशल विकास केंद्र भवन, सी-मार्ट भवन, विवाह या सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत में ग्रीन पार्क का निर्माण, डिजिटल ग्रामीण पुस्तकालय एवं प्रेरणा केंद्र भवन, पक्की गली तथा पक्की नाली निर्माण, समुदाय के लिए विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, मरम्मत व अनुरक्षण, सरकारी विद्यालय में पृथक रूप से बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय का निर्माण, दिव्यांग अनुकूल शौचालय रैंप, अन्य सुगमता सुविधाओं का काम, सरकारी विद्यालय में चार दिवारी का निर्म...