पूर्णिया, अगस्त 20 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। निर्मल जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति, सौठा की प्रथम वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष तारा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन सुजीत कुमार ने किया। आमसभा में समिति के वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। समिति की गतिविधियों और उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई। बेहतर कार्य करने वाले कैडर एवं जीविका दीदियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आमिर रेजा ने एचएनएस सीएनआरपी निशात अंजुम तथा बीपीएम संत कुमार झा ने बीके निहाल खान को सम्मानित किया। अन्य कैडर एवं दीदियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर बीपीएम संत कुमार झा, एसी पंकज...