Purnia News: जीवछ माता मंदिर और ऐतिहासिक पोखरों को मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी
पूर्णिया, सितम्बर 4 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के आस्था और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े जीवछ माता मंदिर, जीवछ पोखर एवं गंगा सागर पोखर को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार को पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार, सहायक उप समाहर्ता कुमुद मिश्रा, कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह एवं विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर ने इन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जीवछ माता मंदिर एवं दोनों ऐतिहासिक पोखरों के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। लोगों ने मंदिर से जुड़ी मान्यताओं, यहां लगने वाले वार्षिक मेले और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.