Purnia News: जीरो ऑफिस डे पर बीडीओ ने किया पंचायत भ्रमण, आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। जीरो ऑफिस डे के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र की डोभा मिलिक पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित लाभार्थियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने उन लाभार्थियों के घरों का स्थल निरीक्षण किया, जिन्होंने प्रथम किस्त की राशि प्राप्त कर ली है, लेकिन अब तक आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। उन्होंने ऐसे लाभार्थियों को एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजना की राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए समय पर किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- G...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.