Purnia News: जीत की राह पर एनडीए : तीन राउंड के परिणाम में एनके यादव को बढ़त
पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। तीन राउंड के परिणाम के बाद भाजपा इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने की राह पर आगे बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही लीड बनाने में सफल हैं। तीन राउंड के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी 2358 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को तीन राउंड में कुल एनके यादव को 7335 मत प्राप्त हुए हैं दूसरे स्थान पर राजद के नीतेश यादव हैं। नीतेश को तीसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद कुल 4977 मत प्राप्त हुए हैं जबकि जनसुराज प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं। जनसुराज के रजनीश रंजन को तीन राउंड की गिनती के बाद 4328 मत मिले हैं। काफी संख्या में वोट इनवेलिड भी हुए हैं। तीन राउंड की गिनती में करीब ढाई हजार से अधित वोट इनवेलिड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.