Purnia News: जीडी गोयनका स्कूल में रक्तदान व नेत्र जांच शिविर, 30 लोगों ने किया रक्तदान
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: रानीपतरा/संवाद सूत्र। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में गुरुवार को रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। लायंस नेत्रालय, फारबिसगंज, लायंस क्लब ऑफ फारबिसगंज एवं लायंस ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को उचित नंबर के चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के उप-प्राचार्य राज कुमार दास ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, निदेशक-प्राचार्या पुलोमा नंदी, लायंस नेत्रालय फारबिसगंज के निदेशक डॉ. शंभू सिंह सहित चिकित्सा दल के सदस्य, अभिभावक एवं विद्यालय कर्मी मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.