पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: रानीपतरा, संवाद सूत्र। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में 7 एवं 8 अक्टूबर को ग्रुप मुख्यालय नई दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम ने दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट किया। टीम में दल प्रमुख रवीण पांडे के साथ मोनिका नंदा एवं नलिनी गौतम शामिल थीं। ऑडिट के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण पद्धति, अनुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा, परिवहन, कैफेटेरिया एवं खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। ऑडिट के बाद शिक्षकों के लिए कार्यशाला एवं प्रतिपुष्टि सत्र भी आयोजित किया गया। निदेशक-प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी एवं चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल ने इसे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...