Purnia News: जीडी गोयनका स्कूल के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: रानीपतरा, संवाद सूत्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया की ओर से रौतारा गांव में तिरंगा रैली निकाली गई। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, उपप्रधानाचार्य राज कुमार दास, प्रशासक प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिबेनी पांडेय, ऑपरेशन मैनेजर रिचर्डसन झा, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख डेविड कुमार, गतिविधि प्रभारी संचारी दास और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राहुल शांडिल्य सहित शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट की तिरंगा रैली रैली के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.