पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर का गुरुवार को दो सदस्यीय केन्द्रीय टीम ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में केन्द्रीय औषधीय निरीक्षक लोकेश चौरे एवं राज्य पर्यवेक्षक बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति डॉ. जितेन्द्र कुमार लाल शामिल थे। इस मौके पर जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ. दीनबंधु, सदर वन डीआई एसएन सिंह, पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार मंडल और ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ. महावीर मंडल, ब्लड सेंटर के मुख्य कर्मी शंकर कुमार सिंह आदि मौजूद थे। निरीक्षण के लिए पहुंचे राज्य पर्यवेक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार लाल ने बताया कि टीम ने ब्लड सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अपर निदेशक ने पीए...