पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच से अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात जीएमसीएच से एक युवक के शव की सूचना मिली थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर चर्चा इस बात की है कि बीमार अवस्था में कुछ लोग युवक को जीएमसीएच लाए थे। जैसे ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया कि साथ आए युवक शव को छोड़ भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...