Purnia News: जीएमसीएच में मीडिया कर्मी के साथ अभद्रता
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाचार संकलन के लिए गए कुछ मीडिया कर्मियों के साथ कुछ उपद्रवियों ने जीएमसीएच परिसर में अभद्रता की। जिसको लेकर पीड़ित मीडिया कर्मियों ने पुलिस एवं जीएमसीएच प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मीडिया कर्मियों ने बताया कि शनिवार शाम वे लोग एक समाचार के बावत जीएमसीएच गए थे। जब वे लोग समाचार संकलन कर रहे तो एक अज्ञात युवक ने उन्हें काम करने से रोका एवं उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब मीडिया कर्मियों ने इसका प्रतिकार किया तो उस लड़के ने फोन से 20-25 लड़कों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते- देखते उनपर हमले शुरू हो गए। जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त पुलिस के कई जवान एवं जीएमसीएच कर्मी मौजूद थे। पीड़ितों ने आशंका जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.