पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। आंध्र प्रदेश से बीमार लौटे कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत अंतर्गत जियनगंज गांव के एक और मजदूर जीएमसीएच में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। मजदूर युवक की हालत काफी खराब है। आंध्र प्रदेश से पिछले कुछ माह में लौटे जियनगंज गांव के आठ मजदूरों की मौत हो चुकी है। इधर पुलिस द्वारा अबतक मात्र एक ही प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हो सकी है बाकि मुख्य ठेकेदार सहित दो प्राथमिकी अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं। जियनगंज गांव के वार्ड 5 निवासी रब्बानी का 22 वर्षीय पुत्र जिनका पटना एम्स में इलाज चल रहा था, उनकी मौत पिछले माह ही हुई है। वहीं जियनगंज गांव के दो मजदूर अभी भी जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। इसी गांव के ललित ऋषि का 19 वर्षीय पुत्र बिक्रम कुमार को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है वहीं जग्गों ऋषि का...