पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया। सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने जीएमसीएच पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल 10 वर्षीय छात्र अंकित कुमार का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन निवासी चंदन पासवान का पुत्र अंकित कुमार जो मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट में कक्षा तीन का छात्र है, स्कूल से छुट्टी के बाद सड़क पार करने के दौरान एक टोटो वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। संयोगवश उसी समय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का काफिला वहां से गुजर रहा था। यह भी पढ़ें- Purnia News: दिवंगत मानव बल दीपक कुमार के परिजनों से मिले सांसद एक साहसी बच्चे ने काफिले को हाथ देकर रुकने का इशारा किया, जिसके बाद सांसद पप्पू य...