Purnia News: जीएमसीएच कैंपस से टोटो की चोरी
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच कैंपस से अज्ञात चोरों ने एक टोटो चुरा ली। इस संबंध में टोटो चालक सह मालिक ने केहाट थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित की पहचान मरंगा मुर्गी फॉर्म निवासी दारोगा गोस्वामी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे टोटो लेकर जीएमसीएच आए थे। ओपीडी भवन के समीप इसे लगाकर पत्नी के साथ दवा लेने काऊंटर पर गए। वापस आए तो टोटो गायब थी। केहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने जीएमसीएच में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.