पूर्णिया, अगस्त 30 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता।जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अंतर्गत संचालित सभी नीलाम पत्र न्यायालयों में लंबित मामलों एवं सरकारी राजस्व की वसूली की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि पूर्णिया जिले में वर्तमान में कुल 43 नीलाम पत्र न्यायालय संचालित हैं। इन न्यायालयों में कुल 16,317 वाद लंबित हैं, जिनमें लगभग 243.62 करोड़ रुपये की सरकारी राशि सन्निहित है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न वादों में निष्पादित किए जाने हेतु कुल 1545 बॉडी वारंट लंबित पाए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक नि...