पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य विभाग के अर्न्तगत हाल के दिनों में 400 नव नियुक्त आशा की नियुक्ति हुई है। इन आशा से विभाग को विभिन्न योजनाओं को सिरे चढ़ाने की पूरी उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशा एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आशा के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के सुदूर गांवों में स्वास्थ्य विभाग के तहत चलने वाले अलग अलग योजनाओं नियमित टीकाकरण, कुष्ठ रोगी की खोज, टीबी रोगी की पहचान, कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया समेत 60 से अधिक योजनाओं को सफल बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। इन सभी योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर पहले से भी आशा की तैनाती है। यह आशा संबंधित प्रखंड क्षेत्र में अलग अलग रोगी की पहचान के लिए निर्धारित कार्य के अनुरूप क्षेत्र में अपनी सेवा प्...