पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। हाल ही में जिले से जुड़े दो मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, इन दोनों मरीजों की पहचान पटना में जांच के दौरान हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मरीज जिले के अलग-अलग प्रखंडों एक धमदाहा और दूसरा बनमनखी के निवासी हैं। जिला मलेरिया विभाग ने मामलों की पुष्टि करते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। मामले की जानकारी देते हुए जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. आर. पी. मंडल ने बताया कि पटना से रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग तुरंत अलर्ट मोड में आ गया है। संबंधित प्रखंडों के प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के लिए विशेष टीम गठित कर ली गई है। मरीज के गांव पहुंचते ही सुरक्षात्मक उपाय के तहत पूरे इलाके में फॉगिंग करा दी जाएगी। उन्...