पूर्णिया, नवम्बर 17 -- छठ घाटों पर चिकित्सा व्यवस्था Purnia News: पूर्णिया। छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूर्णिया जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में जिले के कुल 94 संवेदनशील छठ घाटों पर मेडिकल टीम की तैनाती की गई। इन घाटों पर डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मी, एएनएम एवं एम्बुलेंस के साथ सभी आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। पूरे जिले में छठ पूजा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष का संचालन सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में किया गया। नियंत्रण कक्ष से सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय-समय पर आवश्यक द...