Purnia News: जिले के 47 फरियादियों ने डीएम को बताई समस्याएं
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए 47 फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। प्रखंड, अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.